वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति की हत्या की साज़िश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के बाद अब एक अन्य दक्षिण अमेरिकी देश के राष्ट्रपति की हत्या की साजिश रचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। षड्यंत्र रचने के बाद 6 हत्यारे देश में दाखिल भी हो चुके थे। मगर पुलिस ने उन्हें वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचे जाने के बाद अब एक अन्य अमेरिकी देश के राष्ट्रपति की हत्या की साजिश रचने का मामला सामने आया है। इससे सनसनी फैल गई है। बता दें कि इस बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की कथित तौर पर हत्या करने की साजिश रची गई थी। इसमें हत्यारे वेनेजुएला में दाखिल भी हो गए थे। मगर ऐन वक्त पर पुलिस ने उन्हें वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। वारदात को अंजाम देने आए सभी 6 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैरान कर देने वाली बात है कि इसमें अमेरिकी संदिग्ध भी शामिल हैं।

देश के आंतरिक मामलों के मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विदेशी नागरिक वेनेजुएला की सरकार को उखाड़ फेंकने और कई मंत्रियों की हत्या करने की सीआईए नीत साजिश का हिस्सा थे। अपने संबोधन में कैबेलो ने कुछ राइफल की तस्वीरें दिखाईं और कहा कि ये हथियार साजिशकर्ताओं के पास से बरामद किए गए हैं। आरोप है कि अमेरिका के तीन, स्पेन के दो और चेक गणराज्य का एक नागरिक मादुरो की हत्या करने के लिए इस दक्षिण अमेरिकी देश में आये थे।

हत्यारों में 3 अमेरिकी नागरिक

गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिकों में नौसेना का एक सदस्य भी शामिल है जिसकी पहचान कैबेलो ने विल्बर्ट जोसेफ कास्टानेडा गोमेज के रूप में की। कैबेलो ने कहा कि गोमेज नौसेना सील कमांडो का हिस्सा था और उसने अफगानिस्तान, इराक तथा कोलंबिया में सेवाएं दी थी। वेनेजुएला में स्पेन के दूतावास ने अपने नागरिकों की गिरफ्तारियों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शनिवार देर रात एक अमेरिकी सैनिक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें