रहें सावधान चोरी के मोबाइल जा रहें है पाकिस्तान और बांग्लादेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। इन सभी को भारत में चोरी के मोबाइल फोन को बांग्लादेश समेत कई अन्य देशों में सप्लाई करने का आरोप है।

दिल्ली समेत भारत के विभिन्न राज्यों में मोबाइल चोरी की अनगिनत घटनाएं लगातार सामने आते रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में चोरी करने के बाद इन मोबाइल फोन को विदेशों तक में सप्लाई किया जाता है। अब दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने ऐसा काम करने वाले एक गैंग को पकड़ा है। पुलिस द्वारा जिन लोगों की गिरफ्तारी की गई है उनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

मोबाइल सप्लाई करने का आरोप

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चोरी के मोबाइल सप्लाई करने वाले तीन अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को आरोपियों के पास से 60 हाई-एंड एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है।

बांग्लादेशी पासपोर्ट भी बरामद

दिल्ली पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइल को विदेशों में सप्लाई करने के आरोप में पकड़े गए लोगों के नाम मोरजेन हुसैन, मिथु शेख और मोहम्मद आसिक हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक बांग्लादेशी पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। पुलिस की ओर से इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

बांग्लादेश और अन्य देशों में भेजते थे मोबाइल

दिल्ली पुलिस की ओर से खुलासा किया गया है कि पकड़े गए सभी आरोपी भारत में चोरी किए गए मोबाइल फोन को भारत से बांग्लादेश और अन्य कई देशों में भेजते थे। इन देशों में चोरी के मोबाइल फोन को ग्रे मार्केट में बेचा जाता था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 चोरी के मामलों को सुलझा लिया है। खुलासा ये भी हुआ है कि इनमें से एक आरोपी को पहले एनआईए ने पाकिस्तान से जाली भारतीय करेंसी की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें