“आज दिल्ली के लिए दुखद दिन है,” स्वाति मालीवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी पर उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि आतिशी के परिवार ने आतंकी अफजल गुरू को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी पर उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने निशाना साधा है और कहा है कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें!

स्वाति ने आतिशी पर लगाए गंभीर आरोप

स्वाति ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरू को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरू को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं।’

स्वाति ने कहा, ‘उनके हिसाब से अफजल गुरू निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें!’

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें