पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन की चुनौतियां और बढ़ीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इमरान खान, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। कोर्ट ने उनके पासपोर्ट और राष्ट्रपीय पहचान पत्र समते बैंक खाते पर भी रोक लगा दी है।

पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान के पासपोर्ट, राष्ट्रीय पहचान पत्र तथा बैंक खाते पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। इमरान खान वर्तमान में जेल में बंद हैं।रावलपिंडी की आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी) ने यह कदम तब उठाया जब अलीमा आतंकवाद से जुड़े मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद बार-बार अदालती सुनवाई में हाजिर नहीं हो रही थीं।

एटीसी ने पिछले साल नवंबर में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी द्वारा इस्लामाबाद में आयोजित विरोध प्रदर्शनों से संबंधित आतंकवाद मामले में अलीमा के विरुद्ध कई गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।सुनवाई के दौरान एटीसी के न्यायाधीश अमजद अली शाह ने टिप्पणी की कि अलीमा हर स्थान पर दिखाई देती हैं, लेकिन अदालत में पेश होने में असफल साबित हो रही हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि अलीमा की अदालत में हाजिरी सुनिश्चित की जाए तथा उनके कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) और पासपोर्ट पर रोक लगा दी जाए। अदालत ने सुनवाई को 27 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया।

क्या था मामला?

अलीमा सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तीखी आलोचना करती रहती हैं। उनके दो बेटों को पंजाब पुलिस ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। विवादित विरोध प्रदर्शन 26 नवंबर को हुए थे, जब 10,000 से अधिक पीटीआई समर्थक इस्लामाबाद में घुस आए। उन्होंने सार्वजनिक सभाओं पर लगी पाबंदी का उल्लंघन किया तथा उन्हें रोकने के लिए तैनात करीब 20,000 सुरक्षा कर्मियों से टकरा गए। इस घटना के बाद पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आतंकवाद निरोधक अधिनियम की धारा-7 के तहत कई पीटीआई नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें