जेडीयू नेता के घर पर एन आई ए की छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

JDU नेता मनोरमा देवी का आवास पर तैनात सुरक्षा बल

बिहार के एक जेडीयू नेता के घर पर NIA की छापेमारी चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि नेता के घर भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया, जिसे गिनने के लिए एनआईए ने नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई है।

गया के जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के एपी कॉलोनी स्थित आवास पर गुरुवार की सुबह 5 बजे से ही NIA की टीम छापेमारी कर रही है। दर्जनों की संख्या में गया जिला पुलिस और एसएसबी के जवान घर के बाहर तैनात किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में नक्सली संगठन के खिलाफ जांच के तहत 5 जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की है। एनआईए की टीम जेडीयू नेता का नक्सल कनेक्शन खंगालने में जुटी हुई है।

क्यों की गई छापेमारी?

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सूचना के बाद एनआईए की टीम सुबह 5 बजे से छापेमारी कर रही है। इस दौरान किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की अनुमति नहीं है। आवास को पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है। एनआईए की टीम किसी कनेक्शन की के मामले में जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर छापेमारी की है। इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे है। एनआईए पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। ये छापेमारी प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ अपनी जांच के सिलसिले में की गई है।

भारी मात्रा में कैश मिलने की आशंका

इसी बीच मनोरमा देवी के आवास से काफी कैश मिलने के बाद एसबीआई मुख्य शाखा से नोट गिनने की 2 मशीन मंगाई गई है। एनआईए की टीम नोटों की गिनती कर रही है। गिनती पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगी कि कितना कैश पूर्व एमएलसी के घर से बरामद हुआ है?

Note Counting machine

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें