एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे वायुसेना के अगले चीफ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। वे 30 सितंबर, 2024 की दोपहर से अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

भारतीय वायुसेना के अगले चीफ के नाम पर मोहर लग गई है। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। वे 30 सितंबर 2024 की दोपहर से अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यरत होंगे।

वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर 2024 को पदमुक्त होंगे, जिसके बाद एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वायुसेना की कमान संभालेंगे। जानकारी दे दें कि एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायु सेना के 47वें उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले वे प्रयागराज में सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। उनकी भारतीय वायु सेना में यात्रा 1984 में शुरू हुई थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें