आतिशी ने अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री पद का चार्ज लिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आतिशी ने मुख्यमंत्री पद का चार्ज लिया

आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद का चार्ज ले लिया है। इस मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि उन्होंने अपनी कुर्सी के बगल में एक खाली कुर्सी रखी।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद का चार्ज ले लिया है। उन्होंने अनोखे तरीके से चार्ज लिया। उन्होंने सीएम की कुर्सी के बगल में एक खाली कुर्सी रखकर पदभार ग्रहण किया।

चार्ज लेने पर क्या बोंली आतिशी?

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। आज मेरे मन की वही व्यथा है जो कि भरतजी की थी। जिस तरह से भरतजी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया, वैसे ही मैं अगले 4 महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी।

आतिशी ने कहा कि पिछले 2 साल से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 6 महीने के लिए जेल में डाला। कोर्ट ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया। ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे भरोसा है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की ये कुर्सी यहीं रहेगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें