कुशीनगर में नकली नोट चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकली नोट गिरोह को पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर जिले में पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें सपा ने नेताओं का नाम भी शामिल है।

यूपी के कुशीनगर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुशीनगर पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गैंग पर शिकंजा कसा है। वहीं खास बात यह है कि नकली नोटों के मामले में सपा नेता का भी हाथ सामने आया है। इस गिरोह के मास्टरमाइंड सपा नेता रफी खान समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख से ज्यादा के नकली नोट भी जब्त किए हैं। मामले में सपा नेता के गिरफ्तार होने के बाद अब राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने वाली हैं।

सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव है रफी खान

आरोप है कि सपा के नेता रफी खान सीमा पार नेपाल से इंटरनेशनल जाली नोट चलाने वाले गैंग का संचालन कर रहे थे। फिलहाल यूपी पुलिस ने सपा नेता रफी खान सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही जाली नोटों के साथ अवैध हथियारों का जखीरा भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार रफी खान, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रफी खान उर्फ बबलू इस गैंग का मास्टरमाइंड था।

नौशाद खान भी सपा का राष्ट्रीय पदाधिकारी

रफी खान का नेपाल-यूपी-बिहार व सीमावर्ती इलाकों में जाली नोट के कारोबार का नेटवर्क था। वहीं इस गैंग में शामिल एक अन्य सक्रिय सदस्य नौशाद खान भी सपा का राष्ट्रीय पदाधिकारी बताया जा रहा है। नौशाद खान समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें