केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिराज सिंह
अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल किया गया और गिरिराज सिंह और उन्हें गाली गलौज की गई और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इस मामले में नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

बेगूसराय से बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि रहे अमरेंद्र कुमार अमर के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल करके यह धमकी दी गई। अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल किया गया और गिरिराज सिंह और उन्हें गाली गलौज की गई और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इस मामले में नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

अमरेंद्र अमर ने पुलिस को इस बात की व्हाट्सएप पर आवेदन के जरिए सूचना दी। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नंबर और लोकेशन को भी ट्रेस कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर धमकी देनेवाला शख्स कौन था और उसका मकसद क्या था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें