कैसे मारा गया हिज़्बुल्लाह चीफ ?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैसे मारा गया हिज़्बुल्लाह चीफ ? -REDMAX NEWS
कैसे मारा गया हिज़्बुल्लाह चीफ ?
इजरायल ने हमले की योजना बेहद गुप्त रखी गई थी। यहां तक कि अमेरिका को भी तब बताया गया जब इजरायली विमान ऑपरेशन के लिए हवा में थे। इजरायली लड़ाकू विमानों ने लेजर और जीपीएस गाइडेड बमों से हिजबुल्लाह चीफ को जमीन के 50 फीट नीचे निशाना बनाकर ढेर कर दिया।

लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के चीफ नसरल्लाह की बेरूत में इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है। इजरायली सेना (IDF) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। आईडीएफ ने कहा कि नसरल्लाह के साथ हिजबुल्लाह का दक्षिणी मोर्चे का कमांडर अली कराकी और दूसरे कमांडर भी मारे गए। नसरल्लाह को शुक्रवार को बेरूत के दक्षिण में स्थित दहियाह के हिजबुल्लाह मुख्यालय में निशाना बनाया गया। इजरायल ने शुक्रवार को ही नसरल्लाह की बेटी जैनब नसल्लाह के मारे जाने की पुष्टि की थी।

आईडीएफ ने कहा कि हिजबुल्लाह का मुख्यालय दक्षिणी बेरूत के दहियाह में आवासीय इमारतों के नीचे अंडरग्राउंड था। इजरायली सेना ने बताया कि हमला उस समय किया गया जब हिजबुल्लाह के शीर्ष अधिकारी मुख्यालय में जमा थे और इजरायल के खिलाफ आतंकी गतिविधि की तैयारी कर रहे थे।

इजरायल को खुफिया सूत्रों से पता चला था कि नसरल्लाह भी बैठक में मौजूद है, जिसके बाद इजरायली विमानों ने बेरूत के लिए उड़ान भरी। इजरायल ने हमले की योजना बेहद गुप्त रखी गई थी। यहां तक कि अमेरिका को भी तब बताया गया जब इजरायली विमान ऑपरेशन के लिए हवा में थे। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की एक तस्वीर जारी की गई, जिसमें वह न्यूयॉर्क के होटल से हमले का आदेश दे रहे हैं।

कितना घातक था हमला?

इजरायल का हमला इतना बड़ा था कि नसरल्लाह के लिए बच पाना मुश्किल था। हमले के बाद इसके बेरूत शहर के ऊपर धुएं के बादल छा गए थे। हिजबुल्लाह के करीबी सूत्र ने बताया कि इजरायली हमलें छह इमारतें जमींदोज हो गईं। हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच एक साल से जारी संघर्ष में यह बेरूत पर सबसे बड़ा हमला था।

3000 किलोग्राम विस्फोटक बम

इजरायली टेलीविजन नेटवर्क ने बताया कि हमले के लिए 3000 किलोग्राम विस्फोटक बमों का इस्तेमाल किया गया था। हमले के समय वह जमीन के अंदर 50 फीट गहरे बंकर में मौजूद था। रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले में 2000 किलोग्राम के लेजर और जीपीएस-गाइडेड जीबीयू-28 और 1000 किलोग्राम के ब्लू-109 बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया था। विस्फोट होने से पहले ये जमीन में 200 फीट के नीचे तक धंस गए।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें