तीन तलाक़ अभी भी है परेशानी का सबब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीन तलाक़ अभी भी है परेशानी का सबब
केंद्र और प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद भी मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने के मामले सामने आ रहे हैं। कन्नौज में बच्चे न होने और कम दहेज मिलने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंच तलाक देने वाले पति सहित अन्य ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिये तहरीर दी है।
दो साल पहले हुई थी शादी

बच्चे न होने पर तीन तलाक देने का यह मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर का है। यहां की रहने वाली सोनी का विवाह दो साल पहले पास के गांव फूलपुर निवासी मुस्तकीम से हुई थी। कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन एक साल तक जब सोनी के कोई बच्चा नहीं हुआ तो पति सहित अन्य ससुरालवालों ने बहु सोनी का उत्पीड़न शुरू कर दिया।

बच्चा न होने और कम दहेज का मारने लगे ताना

किसी तरह ससुरालवालों का उत्पीड़न सहकर पति के साथ रही सोनी को 5 दिन पहले पति मुस्तकीम, सास और ननद सुबह से ही बच्चा न होने और दहेज कम देने का ताना देना शुरू कर दिया। जवाब देने पर पति न गुस्से में आकर पत्नी को तीन तलाक दिया और धक्का देकर भगा दिया।

पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

इसके बाद 5 दिन तक सोनी के परिजनों ने मामले में समझौते की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंच तीन तलाक पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें