अनुराग जैन होंगे मध्य प्रदेश के मुख्या सचिव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुराग जैन
मोहन यादव ने अपने पसंदीदा और राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव (chief secretary) होंगे। 1989 बैंच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन इससे पहले कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। जैन PMO में भी ज्वाइंट सेक्रेटरी का जिम्मा संभाल चुके हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पसंदीदा और राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव (chief secretary) होंगे।

PMO में बड़ा जिम्मा संभाल चुके हैं अनुराग जैन

1989 बैंच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन इससे पहले कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। जैन PMO में भी ज्वाइंट सेक्रेटरी का जिम्मा संभाल चुके हैं। अनुराग जैन को अपने बेहतरीन कार्यों के लिए 2023 में प्रधानमंत्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

आईएएस अनुराग जैन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर हैं। इसके बाद अब वे वापस भोपाल लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली दौरे के समय अनुराग जैन से पहले मुलाकात भी की थी।

केंद्र और राज्य सरकार में बढ़ेगा समन्वय

लंबे समय से केंद्र में रहे अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने से केंद्र और राज्य सरकार में अच्छा समन्वय हो सकेगा। मध्य प्रदेश की बात को वे केंद्र में अच्छे से रख पाएंगे। केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने वे अलग-अलग मंत्रालयों के बीच समन्वय का कार्य भी कर चुके हैं।

आईआईटी खड़गपुर से हैं बीटेक

आईएएस अनुराग जैन ने 1986 में आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक ऑनर्स किया है। 1989 में वे आईएएस बने, इसके बाद उन्होंने अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन में एमए किया था।

टेनिस के भी हैं बेहतरीन खिलाड़ी

आईएएस अनुराग जैन एक बहुत अच्छे टेनिस खिलाड़ी भी हैं, उन्होंने इसमें 11 नेशनल अवार्ड जीते हैं। क्रिकेट में भी उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें