कैमूर में पुलिस हिरासत में पहुंचे 18 क्रिश्चियन धर्म प्रचारक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर पुलिस ने संदिग्ध कार्य को अंजाम देते हुए 18 ईसाई धर्म के प्रचारकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोप है कि ये लोग स्कूली बच्चों के दिमाग में धर्म परिवर्तन की बात को भर रहे थे। उन्हें किताब और बाकी सामग्री देकर प्रभावित कर रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने सभी 18 लोगों को हिरासत में ले लिया।

बिहार में, 18 क्रिसियन धर्म प्रचारकों को सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति के धार्मिक पुस्तकें बांटने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। भभुआ एसडीएम और एसडीपीओ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग दो सरकारी स्कूलों में धर्म प्रचार कर रहे हैं। जांच करने पर, 18 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके तीन वाहन जब्त कर लिए गए। यह घटना भगवानपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय निविया और मध्य विद्यालय किन्नर चोला जैतपुर में हुई। स्थानीय लोगों ने स्कूल समय के दौरान बिना अनुमति के बच्चों को धार्मिक पुस्तकें बांटते हुए कुछ लोगों को देखा।

पुलिस ने सामग्री किया जब्त

सूचना मिलते ही, भभुआ एसडीएम विजय कुमार और एसडीपीओ शिव शंकर कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और सभी 18 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें से 6 लोग स्थानीय भगवानपुर के, एक वाराणसी का और 11 हैदराबाद के रहने वाले हैं।

भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोग एक धर्म से जुड़े हुए हैं और बिना अनुमति के दो सरकारी स्कूल में प्रवेश कर अपने धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

18 लोग हिरासत में

पुलिस को पता चला की प्रचार सामग्री बांटने वालों में स्थानीय भगवानपुर के लोग हैं और बाकी हैदराबाद के रहने वाले हैं। कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ में तीन वाहन और प्रचार प्रसार के सामग्री बरामद किया गया है।

आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामग्री बरामद हुई है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जाँच की जा रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें