रेल कर्मचारियों की बल्ले बल्ले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने कर्मचारियों के साथ
भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने इस साल कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस का ऐलान कर दिया है। रेल मंत्रालय ने इस साल अपने कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने की घोषणा की है। रेल मंत्रालय के इस फैसले से रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा होगा।

भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने इस साल कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस का ऐलान कर दिया है। रेल मंत्रालय ने इस साल अपने कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने की घोषणा की है। रेल मंत्रालय के इस फैसले से रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्रीय रेल मंत्री ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस का ऐलान करते हुए बताया कि प्रोडक्टिविटी के आधार पर कर्मचारियों को कुल 76 दिनों का बोनस दिया जाना था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक अहम मीटिंग में रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस की मंजूरी मिल गई।

कर्मचारियों को दिया जाएगा कुल 2029 करोड़ रुपये का बोनस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे के कुल 11,72,240 कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के तौर पर कुल 2029 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। रेल मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों को दिया जाने वाला ये प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) होगा। अश्विनी वैष्णव ने रेल कर्मचारियों से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 1,19,952 लोगों ने रेलवे जॉइन किया। इसके अलावा, अभी 58,642 कर्मचारियों की भर्ती का प्रोसेस चल रहा है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 31 मार्च, 2024 तक रेलवे के कुल कर्मचारियों की संख्या 13,14,992 थी।

कर्मचारियों को कब किया जाएगा बोनस का भुगतान

रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 2029 करोड़ रुपये की ये राशि अलग-अलग क्लास के रेलवे कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टैक्नीशियन, टैक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्टीरियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों को दी जाएगी। रेल मंत्रालय ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि रेलवे कर्मचारी को दिया जाने वाला 78 दिनों की अधिकतम बोनस राशि 17,951 रुपये है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें