पटना की सूरत बदलने लिए ८१ करोड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना
पटना जिले को मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत 81 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। इस राशि से शहर में सड़कों का निर्माण डिवाइडर भूमिगत केबलिंग स्ट्रीट लाइटिंग और मास्क लाइट लगाया जाएगा। इसके अलावा झीलों तालाबों घाटों और पार्कों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का भी कार्य किया जाएगा। इस योजना से शहर के विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत पटना जिले को 81 करोड़ 42 लाख की राशि की स्वीकृति दी गई है। इसमें सर्वाधिक 53 करोड़ 52 लाख की राशि पटना नगर निगम क्षेत्र को दी गई है।इसके अलावा दानापुर को पांच करोड़ 79 लाख, मसौढ़ी को दो करोड़ 65 लाख और फुलवारीशरीफ को दो करोड़ 59 लाख की राशि की स्वीकृति मिली है।

शुक्रवार को राजधानी के ज्ञान भवन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन की उपिस्थति वाली बैठक में इसका निर्णय लिया गया। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि शहरों में विकास की गति को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत आर्थिक मजबूती प्रदान की जा रही है।

पटना जिले को 81.42 करोड़ की राशि आवंटित की गई है, जिससे शहर को विकसित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

इसके तहत नगर निकाय के ऐसी सड़कों का निर्माण होगा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग या पथ निर्माण विभाग की मुख्य सड़कों को लिंक सड़कों से जोड़ेगा। इसमें ज्यादा आबादी को लाभान्वित करने वाली सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सड़कों का चयन करते समय पर्यटन स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों आदि का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। योजना के अंतर्गत सड़कों के बीच डिवाइडर, भूमिगत केबलिंग, स्ट्रीट लाइटिंग और मास्क लाइट भी लगाया जाएगा। लेकिन, इसके लिए सड़क की चौड़ाई पर्याप्त होनी चाहिए।

चुनी गई सड़कों की जल निकासी के लिए नाले एवं नालियों का निर्माण भी योजना शामिल है। इसके साथ ही झीलों, तालाबों, घाटों, पार्कों इत्यादि का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का भी कार्य किया जाएगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें