
हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली थी। राज्य में विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, हरियाणा में 20 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से जारी है।
हरियाणा में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ। मतदाताओं ने आज 1030 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद किया है। अब चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को आएंगे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
हरियाणा में इस बार विधानसभा चुनाव के लिए 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से चूकने वाली पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया है। ध्यान देने वाली बात है कि मतदान से ठीक पहले गुरुवार यानी 03 अक्टूबर को बीजेपी के बड़े नेता अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
-
हरियाणा में चुनाव सम्पन्न
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में चरखी दादरी के मतदान केंद्र संख्या 162 और 163 पर ईवीएम और वीवीपैट को मतदान अधिकारियों द्वारा सील किया जा रहा है।
-
महेंद्रगढ़ में कितनी हुई वोटिंग
जिला महेंद्रगढ़ में अब तक का मत प्रतिशत
- नारनौल– 62.5
- नांगल चौधरी– 66.1
- अटेली– 66
- महेंद्रगढ़– 68.7
- कुल– 66.1
-
शाम पांच बजे तक किस जिले में कितनी वोटिंग
हरियाणा में शाम पांच बजे तक 61 फीसदी मतदान हुआ है









