सासाराम में सोन नदी में नहाने गए 7 बच्चे गहरे पानी में डूबे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोन नदी
बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी बच्चे अपने परिजनों और अन्य बच्चों के साथ सोन नदी में स्नान करने गए थे।

बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए, जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आला-अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

गोताखोरों की मदद से जिन पांच बच्चों का रेस्क्यू किया गया, उनमें से तीन की मौत हो चुकी थी। जबकि, 2 बच्चों की सांसें चल रही थी। दोनों बच्चों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहतास भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया।

डूबे बच्चों के नाम

डूबे किशोर में अभय कुमार उम्र 10 वर्ष पिता केदार गौड़, विवेक कुमार उम्र 12 वर्ष पिता हीरालाल गौड़ उर्फ टुन्नू गौड़, राजू कुमार उम्र 12 वर्ष पिता कृष्णा गौड़ सभी तुम्बा निवासी है। जबकि, इनके रिश्तेदार रांची झारखंड निवासी नंद किशोर गौड़ के पुत्र पवन कुमार उम्र सात वर्ष, पुत्री नाव्या कुमारी उम्र 13 वर्ष, निधि कुमारी उम्र 12 वर्ष, गुनगुन कुमारी उम्र 8 वर्ष शामिल हैं।

Hero Image

कैसे हुआ हादसा

सभी अपने परिजन और कुछ अन्य बच्चों के साथ सोन नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान, एक का पैर फिसल गया, और उसे बचाने में धीरे धीरे सभी नदी के गहरे पानी में चले गए।

तीन किशोर किसी प्रकार अपना जान बचाने में सफल रहे, जो बाहर निकल गए।शेष सात पानी में डूब गए।जिसमे से रांची निवासी नंदकिशोर के सभी दो लड़का और दो लड़की और अभय समेत पांच का शव नदी किनारे से बरामद कर लिया गया है। शेष दो की खोज जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष निकुंज भूषण कैंप कर रहे हैं। दोनों बच्चों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि एक अन्य किशोर का शव मिल गया है। पहचान की जा रही है। प्रयास है कि सभी का शव खोज लिया जाए।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें