केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार: डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर ने बनाया प्रोटीन का स्ट्रक्चर समझाने वाला AI मॉडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुधवार को डेविड बेकर डेमिस हसबिस और जॉन जम्पर को प्रोटीन पर काम के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। गुरुवार को साहित्य पुरस्कार का एलान किया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी और अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी। नोबेल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन 14 अक्टूबर तक चलेगा।

 डेविड बेकर, डेमिस हसबिस और जॉन जम्पर को प्रोटीन पर उनके काम के लिए बुधवार को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। बेकर वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में काम करते हैं, जबकि हसबिस और जम्पर दोनों लंदन में गूगल डीपमाइंड में काम करते हैं। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने नोबल पुरस्कार की घोषणा की।

नया प्रोटीन डिजाइन

नोबेल समिति ने कहा कि 2003 में बेकर ने एक नया प्रोटीन डिजाइन किया और तब से उनके शोध समूह ने एक के बाद एक कल्पनाशील प्रोटीन निर्माण किए हैं, जिनमें ऐसे प्रोटीन शामिल हैं जिनका उपयोग फार्मास्यूटिकल्स, वैक्सीन, नैनोमटेरियल और छोटे सेंसर के रूप में किया जा सकता है।

प्रोटीन स्ट्रक्चर समझाने वाला AI मॉडल

समिति ने कहा कि हसबिस और जम्पर ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल बनाया है, जो 200 मिलियन प्रोटीन की संरचना की भविष्यवाणी करने में सक्षम है। पिछले साल, रसायन विज्ञान का पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को क्वांटम डॉट्स पर उनके काम के लिए दिया गया था।

मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार 2024 विजेताओं की घोषणा 7 अक्टूबर को शुरू हुई थी। पहले दिन मेडिसिन के लिए अमेरिकी विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को नोबल पुरस्कार दिया गया था। उन्हें मशीन लर्निंग से जुड़ी नई तकनीक में विकास के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें