
रतन टाटा के नाम से जानी जाएगी महाराष्ट्र स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी, शिंदे सरकार का बड़ा फैसला लिया है।
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी को अब रतन टाटा के नाम से जाना जाएगा। रतन टाटा के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार भी करवाया था। नौ अक्टूबर (बुधवार) को देर रतन टाटा का निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे। रतन टाटा ने अपना पूरा जीवन देश को बेहतर करने और भारत को नई पहचान दिलाने में लगा दिया। इस वजह से उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में यह फैसला लिया गया है।
यह खबर अभी अभी आई है। इसकी संपूर्ण जानकारी जैसे उपलब्ध होगी आप तक पहुंचाई जाएगी।
Author: Red Max Media
Post Views: 13








