
साल 2024 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को दिया गया है।
साल 2024 के आर्थिक विज्ञान क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को दिया गया है। जिन्होंने इस विषय पर अध्ययन किया कि संस्थाएं किस प्रकार बनती हैं और समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं।
इन्हें मिला नोबेल पुरस्कार
साल 2024 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान बीते सप्ताह सोमवार से शुरू हुआ था। फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस साल अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। दोनों को microRNA की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है।
यह भी जानें
नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।








