रहस्यमयी है बौनों का एक गांव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रहस्यमयी बौनों का एक गांव

कद-काठी हमारी पहचान का एक जरूरी हिस्सा होता है। एक ओर लंबे लोगों को सेहतमंद और ताकतवर माना जाता है जबकि छोटे कद के लोगों को अक्सर उपहास का सामना करना पड़ता है लेकिन क्या होगा अगर पूरा का पूरा गांव ही छोटे कद के लोगों से भरा हो?  हम बात कर रहे हैं चीन के एक रहस्यमयी गांव की।

आज हम आपको चीन के एक ऐसे गांव (China Dwarf Village) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ज्यादातर लोग औसत कद से काफी ज्यादा छोटे हैं। इस रहस्यमयी गांव (Unusual Village) में बौनेपन के पीछे का कारण आज तक वैज्ञानिकों के लिए भी एक बड़ी पहेली बना हुआ है, ऐसे में अगर आप भी इससे जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

अक्सर छोटे कद के लोगों को समाज में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग उन्हें चिढ़ाते हैं, तो कई लोग ऐसे लोगों को कमजोर भी समझते हैं, लेकिन चीन के इस गांव (China’s Village of Short People) में आधी से ज्यादा आबादी की हाइट ही 3 फीट से कम है। आइए इस आर्टिकल में आपको इससे जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में बताते हैं।

चीन का रहस्यमयी यांग्सी गांव

चीन के शिचुआन प्रांत के एक सुदूर इलाके में यांग्सी नाम का एक गांव है, जो अपनी अनोखी खासियत के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इस गांव की लगभग आधी आबादी बौने लोगों की है। जी हां, आपने सही सुना! यहां के 80 में से लगभग 36 लोग महज 2 फीट 1 इंच से 3 फीट 10 इंच के ही होते हैं। इसीलिए इसे ‘बौनों का गांव’ कहा जाता है।

वैज्ञानिक पिछले 67 सालों से इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्यों इस गांव में इतने सारे लोग बौने हैं? पहले यहां के लोग बिल्कुल सामान्य थे, लेकिन कई दशक पहले इस इलाके में एक रहस्यमयी बीमारी फैली थी, जिसके बाद से यहां पैदा होने वाले बच्चों की लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें