Search
Close this search box.

झारखण्ड चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखण्ड चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान
झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है; आज चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मंगलवार को निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इस बार दो चरणों में विधानसभा का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। बता दें कि झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। इससे पहले ही झारखंड में नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हाल ही में हमने महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा किया। यहां अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि झारखंड में कुल 24 जिले में जिनमें 81 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 44 सीटें सामान्य, अनुसूचित जाति के लिए 09 और अनुसूचित जनजाति के लिए 28 सीटें रखी गई हैं। झारखंड में कुल 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। इनमें 1.29 करोड़ महिला वोटर और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाताओं का नाम है। इस चुनाव में 11.84 लाख ऐसे वोटर हैं, जो पहली बार वोट देंगे और इनकी उम्र 18-19 साल के बीच है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कुल 29562 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment