
हमारे परिवार ने आज तक एक कॉकरोच नहीं मारा: सलीम खान
सलीम खान ने कहा- बाब सिद्दीकी की हत्या का सलमान खान से कुछ लेना-देना नहीं
मेरे बेटे ने काले हिरण का शिकार नहीं किया: सलीम खान
सलमान खान और उनके परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच सलीम खान ने दावा किया है कि उनके बेटे ने काले हिरण का शिकार नहीं किया है।
एक टीवी चैनल के दिए इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा कि आज तक मेरे बेटे ने कॉकरोच तक नहीं मारा, उसने काले हिरण की हत्या नहीं की। न ही सलान खान के पास बंदूक थी। हमने किसी कॉकरोच तक को नहीं मारा। हमारा परिवार हिंसा में विश्वास नहीं करता। सलमान खान जानवरों से बहुत प्यार करते हैं, वो किसी जानवर का हत्या नहीं कर सकते।
‘सलमान खान माफी नहीं मांगेंगे’
सलीम खान ने आगे कहा कि लोग बोल रहे हैं कि सलमान खान माफी मांग ले। सलमान खान माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या पर क्यो बोले सलीम खान?
वहीं, सलीम खान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या का सलमान खान से कोई ताल्लुक नहीं है। जब सलीम खान से पूछा गया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या से उनके परिवार पर क्या असर पड़ा? तो उन्होंने कहा कि ‘बाबा सिद्दीकी मेरा दोस्त था। मिलता था। बहुत पुराना दोस्त था। अफसोस तो हुआ। अब क्या कर सकते हैं। अच्छा व्यक्ति था। बहुत से लोगों की उसने मदद भी की थी।








