भारत का पहला कोयला एक्सचेंज जल्द होगा गठित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी

कोयला मंत्रालय की 2024-25 की कार्ययोजना के मुताबिक, देश में कोयला कारोबार के लिए एक्सचेंज की स्थापना से ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये कोयला बाजार खुल जाएगा। साथ ही क्लियरिंग और निपटान तंत्र भी खुल जाएगा और बाजार में इस ईंधन की उपलब्धता आसान हो जाएगी।

कोयला विक्रेताओं और खरीदारों को आने वाले दिनों में एक खास सुविधा मिलने वाली है। कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को बताया कि सरकार देश का पहला कोयला एक्सचेंज जल्द ही गठित करेगी। कोयला एक्सचेंज यानी खरीद-बिक्री का बाजार होने से विक्रेताओं और खरीदारों को कोयले की खरीद-बिक्री की सुविधा मिल सकेगी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, रेड्डी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में संवाददाताओं से कहा कि कोयला एक्सचेंज के जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये कोयला बाजार खुलेगा

खबर के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि कोयला एक्सचेंज स्थापित करने की योजना पर हाल ही में एक बैठक में चर्चा की गई। कोयला मंत्रालय की 2024-25 की कार्ययोजना के मुताबिक, देश में कोयला कारोबार के लिए एक्सचेंज की स्थापना से ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये कोयला बाजार खुल जाएगा। साथ ही क्लियरिंग और निपटान तंत्र भी खुल जाएगा और बाजार में इस ईंधन की उपलब्धता आसान हो जाएगी। इसमें कहा गया है कि देश में कोयला एक्सचेंज गठित करने के लिए मंत्रिमंडल के लिए मसौदा नोट अंतर-मंत्रालयी परामर्श के लिए जारी किया गया था।

कोयला नियंत्रक संगठन की देखरेख में काम करेगा एक्सचेंज

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति के लिए आखिरी नोट को कोयला मंत्री ने मंजूरी दे दी है। कोयला एक्सचेंज कोयला नियंत्रक संगठन की देखरेख में काम करेगा। मंत्री ने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत कोकिंग कोयला रूस से आयात करेगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें