
आनंद विहार के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार 405 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार इसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है। वहीं, सीपीसीबी के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर का एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक, आज सुबह बवाना में 392, रोहिणी 380, आईटीओ 357, द्वाराका सेक्टर-8 335, मुंडका 356 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
वहीं, शनिवार को हवा की दिशा व गति बदलने से वायु प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। हालांकि, लोगों ने खराब हवा में सांस ली। दिल्ली का एक्यूआई 255 दर्ज किया गया। यह शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक कम है। आनंद विहार, रोहिणी, द्वारका, मुंडका और बवाना सहित 11 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार रहा। यह बेहद खराब श्रेणी में हवा है, जबकि डीटीयू, अशोक विहार, आईटीओ समेत 20 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही।








