बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ से कई लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़

 मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से 9 लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रविवार सुबह भारी भीड़ जमा थी। यूपी-बिहार और अन्य राज्यों में जाने के लिए लोग दीवाली के त्योहार पर अपने घरों की ओर निकल रहे थे।

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से रविवार सुबह भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से 9 लोग घायल है। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

स्टेशन पर थी यात्रियों की जबरदस्त भीड़
बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रविवार सुबह भारी भीड़ जमा थी। यूपी-बिहार और अन्य राज्यों में जाने के लिए लोग दीवाली के त्योहार पर अपने घरों की ओर निकल रहे थे। इस दौरान भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस कारण 9 लोग घायल हो गए थे।ट्रेन नंबर 22921, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ की वजह से प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मच गई। ट्रेन पर चढ़ने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे, जिसकी वजह से भीड़ असंतुलित हो गई।

प्लेटफॉर्म के फर्श पर लेटे कई यात्री 
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि दीवाली से पहले त्योहारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। भगदड़ की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, यात्री जिसमें फर्श पर लेटे हुए हैं। वहीं, कई यात्री चोटिल हैं। फर्श पर खून फैला हुआ दिख रहा है। 

घायलों की हुई पहचान

शब्बीर अब्दुल रहमान (40) ,परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चुमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27)

दिव्यांशु योगेन्द्र यादव (18), शरीफ शेख (25), इंद्रजीत सहानी (19), नूर मोहम्मद शेख (18)

 

खबर अपडेट की जा रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें