सांसद सुधाकर सिंह ने दिया अजीबोगरीब बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांसद सुधाकर सिंह

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को लेकर कहा कि ये असली रावण हैं, जो भाजपा में हैं। इसके साथ ही आरजेडी सांसद ने कहा कि बिहार में रोज का रोज हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को लेकर विवादित बयान दिया है। बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, ‘जो नए लोग हैं। वो चुनावी बरसाती मेंढक हैं। उनके लिए रामगढ़ में कुछ नया लगता होगा। हमारे लिए तो किसानों के घर में हम लोगों का भोजन और नाश्ता भी होता है।’

सम्राट चौधरी ने जगदानंद को बताया था गब्बर

इसके साथ ही आरजेडी सांसद ने कहा, ‘जो लोग चुनौती पेश कर रहे हैं, फिर से विधानसभा चुनाव में मुंह की खाएंगे। 20 हजार के वोटों के अंतर से चुनाव हारेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को शोले फिल्म का गब्बर बताया था।’

असली रावण तो भाजपा में- आरजेडी सांसद

सांसद सुधाकर सिंह ने आगे कहा, ‘एक बात बहुत साफ है रावण के दशहरा में पुतला दहन के दिन नीतीश कुमार ने धनुष और तीर इसलिए फेंक दिया क्योंकि उनको समझ में आ गया कि मेरे दाएं और बाएं भाजपा वाले रावण ही खड़े हैं। नकली रावण को मारने से काम नहीं चलेगा। असली रावण जो भाजपा में हैं। इन लोगों को मारने की जरूरत है।’

बिहार में दिन पर दिन हो रही हत्याएं

कैमूर में पत्रकार के भाई की गोली मारकर अपराधियों द्वारा हत्या करने के मामले में सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, ‘इस राज्य में किस दिन हत्याएं नहीं हो रही हैं। बिहार में रोजाना दर्जनों हत्याएं हो रही हैं फिर भी इस राज्य के मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि वह गृह मंत्री भी हैं तो कभी वो माफी नहीं मांगेंगे। उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है।’

माफी मांगे नितीश सरकार

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके पार्टी वालों को माफी मांगना चाहिए। उनके साथ रहने वाले मंत्रियों को माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश में जो हालत हैं, अभी जो ये लोग सत्ता में रह गए तो इससे भी बदतर स्थिति होगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें