अजय देवगन की फिल्म का सबको इंतजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Singham Again trailer: Rohit Shetty's action movie is back; check fans'  reaction, 'Blockbuster loading' | Today Newsइस साल की बहुचर्चित फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में बस कुछ ही दिन में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस मूवी का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सिंघम अगेन की ओवरसीज रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि विदेशों में ये फिल्म कितनी स्क्रीन पर दस्तक देगी।

विदेशों में कमाल दिखाएगी सिंघम अगेन
अजय देवगन की फिल्म का सबको इंतजार
197 स्क्रीन्स पर दहाडे़गा सिंघम

अभिनेता अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। सिंघम रिटर्न्स के 10 साल बाद तीसरा पार्ट सिंघम अगेन को रिलीज किया जा रहा है। दीवाली के त्योहार की एक्साइटमेंट सिंघम अगेन के जरिए दोगुनी होने वाली है, क्योंकि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म की रिलीज में महज कुछ ही दिन शेष बाकी रह गए हैं।

आइए जानते हैं कि भारत के बाहर अन्य देशों में ये मूवी कितने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

सिंघम अगेन की ओवरसीज रिलीज डेटिल्स

सिंघन अगेन की रिलीज में महज 3 तीनों का दिन बाकी रह गया है। क्योंकि 1 नंवबर दीवाली के अगले दिन ये फिल्म बड़े पर्दे पर आ जाएगी। इस बीच फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की तरफ से अजय देवगन और करीना कपूर की इस मूवी की ओवरसीज रिलीज की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई है। तरण के अनुसार विदेशों में ये फिल्म 197 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी।

ओवरसीज रिलीज

स्क्रीन्स- 197

देश- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी

एकल रिलीज- ऑस्ट्रेलिया, स्क्रीन्स-143

साल की सबसे बड़ी रिलीज सिंघम अगेन

निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन को इस साल की सबसे बड़ी रिलीज कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि पहली बार अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और सलमान खान जैसे कलाकार एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें