सीएम योगी ने किया अयोध्या दीपोत्सव का शुभारंभ,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सीएम योगी ने किया अयोध्या दीपोत्सव का शुभारंभ, देखें कार्यक्रम की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियाँ पूरी हो गई हैं। रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर 28 लाख दीये संयोजित किए गए हैं, जिनमें से 25 लाख प्रज्ज्वलित दीयों का विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य मंत्री नेता शामिल हो रहे हैं।

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सनातन धर्म और मानवता के मार्ग से रोड़े हटाए बिना विश्राम नहीं

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर 28 लाख दीये संयोजित किए गए हैं। इनमें से 25 लाख प्रज्ज्वलित दीयों का विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के कंसल्टेंट निश्चल बरोट की देखरेख में दीयों की गणना की गई है। दीपोत्सव में बिना परिचय पत्र रामकी पैड़ी पर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
दीपोत्सव में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक भी पहुंचे। इनके अलावा, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव प्रारंभ होने से पहले जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अयोध्या के लोगों को अब साबित करना होगा कि मां सीता की अग्नि परीक्षा की बार-बार न हाे। 500 साल बार राम अपने धरा धाम पर हैं। राम मंदिर के लिए बलिदान देने वालों को नमन है। उन्होंने कहा, आज दुनिया अयोध्या आ रही है। वहीं, राम मंदिर का विरोध करने वालों पर हमला बाेलते हुए योगी ने कहा कि ये राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, अयोध्या वासियों को आगे आना होगा ताकि राम का संदेश कभी पथ से विचलित न हो।
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: भव्य झांकियों ने मोहा मन, तस्वीरें
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें