
राणा के भाई जितेन्द्र सिंह केन्द्रीय मंत्री हैं। व्यवसायी से राजनीतिज्ञ बने देवेंद्र सिंह राणा पिछले महीने हुए चुनाव में नगरोटा से विधायक चुने गए थे।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार को निधन हो गया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के फरीदाबाद स्थित एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 59 साल के थे। राणा के भाई जितेन्द्र सिंह केन्द्रीय मंत्री हैं। व्यवसायी से राजनीतिज्ञ बने देवेंद्र सिंह राणा पिछले महीने हुए चुनाव में नगरोटा से विधायक चुने गए थे।
उपराज्यपाल ने भी जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, “देवेंद्र सिंह राणा के असामयिक निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से हमने एक देशभक्त और व्यापक रूप से सम्मानित नेता खो दिया है, जो जम्मू-कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध थे। मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।” देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद उनके भाई और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह घर पहुंचे।
कविंद्र गुप्ता ने दुख जाहिर किया
देवेंद्र सिंह राणा के निधन पर कई नेताओं ने दुख जाहिर किया। बीजेपी नेता कविंद्र गुप्ता ने कहा कि जो समाचार मिला है, वह दुखद है। विश्वास नहीं हो रहा है कि वह इस तरह हमें छोड़ चले गए हैं। यह जम्मू के लिए बड़ा नुकसान है। वह हमेशा जम्मू की बात करते थे। बीजेपी के साथ जम्मू को भी नुकसान हुआ है। बहुत सारी चीजें सोची गई थीं, जो अधूरी रह गईं। भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख झेलने की ताकत दे।









One response to “बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राणा का निधन”
Grabbed the Happy Ace Casino APK from here. No problems so far. Seems legit: happyacecasinoapk