झारखंड में कांग्रेस का बड़ा एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीटिंग ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निर्देशानुसार देवेन्द्र सिंह बिट्टू मुनेश्वर उरांव एवं इसराफिल अंसारी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है। इन तीनों नेताओं पर चुनावी मैदान में उतरकर अनुशासन तोड़ने का आरोप है। चुनाव से पहले यह झारखंड कांग्रेस का बड़ा एक्शन माना जा रहा है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निर्देशानुसार देवेन्द्र सिंह बिट्टू, मुनेश्वर उरांव एवं इसराफिल अंसारी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है। 

अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 में 73-मनिका विधानसभा क्षेत्र से मुनेश्वर उरांव, 34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र से इसराफिल अंसारी एवं 75-पांकी विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरकर अनुशासन तोड़ा है। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुशासनात्मक नियम के क्रमांक 4 का प्रत्यक्ष रूप से उल्लंघन है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें