यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव की तारीख बदली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनावों को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। इन उपचुनावों की तारीखों को बदल दिया गया है। इसे बदलने के पीछे की वजह भी सामने आई है।

यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनावों की तारीख बदल गई है। अब ये चुनाव 20 नवंबर को होंगे। पहले ये चुनाव 13 नवंबर को होने वाले थे।

क्यों लिया गया फैसला?

विभिन्न उत्सवों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित किया गया है। दरअसल कांग्रेस, भाजपा, बसपा, रालोद और अन्य राष्ट्रीय और राज्य दलों के अनुरोध पर ये फैसला लिया गया है।

विभिन्न उत्सवों की वजह से कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए, चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है। ऐसे में ये साफ है कि अब यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को होंगे।

चुनाव आयोग ने पहले क्या घोषणा की थी?

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का जब ऐलान किया था, उसी दौरान उपचुनावों की तारीखों का भी ऐलान किया था। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होगा। वहीं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे।

केरल, पंजाब और यूपी की सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था लेकिन अब ये चुनाव 20 नवंबर को होगा।

हालांकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव रोक दिया गया था। उसका कारण एक चुनाव याचिका बताई गई थी। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने साल 2022 विधानसभा चुनाव में हारने के बाद सपा कैंडिडेट अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने को लेकर याचिका दायर की थी, जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव रोक दिया गया था।

कुल मिलाकर चुनाव आयोग द्वारा तारीखों में बदलाव इसीलिए किया गया है, जिससे वोटिंग प्रतिशत पर असर ना पड़े और लोग त्यौहारों की वजह से वोट डालने से ना कतराएं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें