करीना कपूर के साथ फिल्म में नजर आएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पृथ्वीराज की पिछली हिंदी फिल्म

‘बड़े मियां छोटे मियां’ जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के सामने विलेन का रोल किया था. अब वो ‘सैम बहादुर’ डायरेक्टर मेघना गुलजार की अगली फिल्म करने जा रहे हैं. इसमें वो स्क्रीन पर करीना कपूर के साथ नजर आएंगे.

‘सालार’ फिल्म में प्रभास के साथ स्क्रीन पर भौकाल जमाने वाले साउथ स्टार, पृथ्वीराज सुकुमारन ने अब अपनी अगली हिंदी फिल्म फाइनल कर ली है. अब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं.

पृथ्वीराज की पिछली हिंदी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के सामने विलेन का रोल किया था. अब वो ‘सैम बहादुर’ डायरेक्टर मेघना गुलजार की अगली फिल्म करने जा रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार,

इस फिल्म का वर्किंग टाइटल फिलहाल ‘दायरा’ रखा गया है. पृथ्वीराज इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का रोल करने वाले है. करीना और पृथ्वीराज पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. इस फिल्म का शूट जल्द ही शुरू होने जा रहा है

ऐसा होगा पृथ्वीराज का किरदार

इस डेवलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, ‘जब आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेट्स ना मैच होने के कारण ‘दायरा’ छोड़ दी, तब पृथ्वीराज को अप्रोच किया गया. वो स्क्रिप्ट और फिल्म के मैसेज से कनेक्ट कर पाए. नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए उनका किरदार कहानी में बहुत महत्वपूर्ण है. जबकि करीना का किरदार उन्हें एक बहुत अलग अंदाज में सामने लेकर आएगा जिसमें उन्हें ताकत, वल्नरेबिलिटी और इन्ट्यूशन दिखाना पड़ेगा.

मेघना गुलजार की पिछली फिल्म ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को जनता और क्रिटिक्स दोनों ने बहुत पसंद किया था. रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी सॉलिड बिजनेस किया था और हिट रही थी.

पृथ्वीराज और करीना का वर्कफ्रंट

पृथ्वीराज की बात करें तो वो मलयालम इंडस्ट्री के लीडिंग स्टार्स में से एक हैं. पिछले साल वो प्रभास स्टारर ‘सालार’ में नजर आए थे. इसी साल उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी काम किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन पृथ्वीराज के काम को पसंद किया गया था.

करीना कपूर की लेटेस्ट रिलीज ‘सिंघम अगेन’ है जिसमें वो अजय देवगन की पत्नी का रोल करती नजर आ रही हैं. दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थिएटर्स में जमकर कमाई कर रही है और इसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 125 करोड़ से ज्यादा रहा है. करीना इस साल ‘क्रू’ और ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में भी नजर आ चुकी हैं.

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें