मोदी 8 नवंबर से करेंगे महाराष्ट्र में प्रचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फाइल फोटो

पीएम मोदी आठ नवंबर को धुले में दोपहर 12 बजे रैली करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री नासिक में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगते नजर आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में 8 नवंबर को धुले से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी छह दिन में दस रैली करेंगे। महाराष्ट्र बीजेपी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आठ नवंबर को धुले में दोपहर 12 बजे रैली करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री नासिक में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगते नजर आएंगे।

पीएम मोदी 9 नवंबर को दो रैली करेंगे

इसके अगले दिन 9 नवंबर को पीएम मोदी की अकोला में जनसभा होगी। यह रैली दोपहर 12 बजे होगी। इसके बाद वह दोपहर दो बजे नांदेड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बीजेपी के सभी सीनियर नेताओं के रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की रैली में सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे।

12 और 14 नवंबर को करेंगे तीन-तीन रैलियां

प्रधानमंत्री मोदी 12 नवंबर को महाराष्ट्र में तीन रैलियां करेंगे। वह चिमूर और सोलापुर में जहां जनसभा करेंगे वहीं पुणे में रोड शो करेंगे। वहीं, 14 नवंबर को पीएम मोदी संभाजी नगर,  रायगढ़ और मुंबई में जनसभाएं करेंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें