एकता कपूर ने चाहत पांडे के बर्ताव पर उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 ‘चाहत पांडे के बर्ताव से नाराज दिखीं एकता कपूर
चाहत ने जेल में बंद अविनाश मिश्रा पर पानी फेंका था. इस घटना के बारे में निर्माता ने कहा, ‘अगर आप किसी पर पानी फेंकते हैं, तो आपको जवाब मिलेगा. एक बात बता दूं चाहत, तुम यहां एक खिलाड़ी हो. किसी को किसी भी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट देना या उससे इसकी उम्मीद करना, उस बराबरी के मौके पर सवाल उठाता है, जिसके लिए तुम और मैं इस देश में हर दिन लड़ती हैं और इसे हासिल करती हैं.’

चाहत पांडे को दिखाया आईना
फिल्ममेकर ने आगे कहा, ‘अगर कोई तुम्हें जवाब देता है तो तुम इसे आदमी और औरतों के बीच की समस्या नहीं बना सकती, तुम सभी महिलाओं के लिए बात करो. उन महिलाओं को छोड़कर जो तुम्हारे साथ कंपीट कर रही हैं, तुम अपने लिए क्यों लड़ रही हो?’ एकता ने आखिर में कहा, ‘तुम एक लड़की हो, लेकिन तुम एक कंटेस्टेंट भी हो. तुम एक इंसान हो और तुम एक खिलाड़ी भी हो

बिग बॉस 18’ के होस्ट सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वे अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. सुपरस्टार की जगह रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आएंगे. हालांकि, एकता कपूर शो के एक सेगमेंट में आएंगी और अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का प्रमोशन करेंगी.

एकता चैनल द्वारा शेयर किए प्रोमो वीडियो में घरवालों से बात करती नजर आ रही हैं और उन्हें बराबरी का मतलब बता रही हैं. वे कहती हैं, ‘मैं इस टॉपिक को उठाना चाहती हूं जो मुझे बहुत परेशान कर रहा है. यहां कुछ लड़कियां कहती हैं कि हमें आपका सम्मान करना चाहिए क्योंकि हम महिलाएं हैं. सम्मान और स्पेशल ट्रीटमेंट में अंतर है. स्पेशल ट्रीटमेंट बराबरी नहीं है. समानता का मतलब है कि आप और मैं समान हैं.’

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें