
यूनाइटेड नेशन में भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और उसके झूठे एजेंडे को आईना दिखा दिया है। भारत की तरफ से यूएन में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बोल रहे थे।
यूनाइटेड नेशन में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर उसकी हैसियत याद दिलाई है। भारत ने यूएन में साफ कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। यूएन में भारत की तरफ से ये बात राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कही। गौरतलब है कि सुधांशु त्रिवेदी की पहचान बीजेपी प्रवक्ता, विचारक, विश्लेषक और राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी होती है।
सुधांशु त्रिवेदी ने क्या कहा?
यूएन में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘मुझे बोलने का मौका देने के लिए चेयर का शुक्रिया। पाकिस्तान द्वारा की गई टिप्पणियों के जवाब में भारत ने आरओआर (राइट ऑफ रिप्लाई) के विकल्प का इस्तेमाल किया है। पाकिस्तान ने एजेंडे को अनावश्यक रूप से भटकाने की कोशिश की है। हम यह बताना चाहते हैं कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।’
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘जम्मू कश्मीर के लोगों ने हालही में अपने इलेक्टोरल अधिकार का प्रयोग किया और एक नई सरकार का चुनाव किया।’ पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाते हुए सुधांशु ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र के अगस्त फोरम का उपयोग इस प्रकार की गैर-मौलिक और भ्रामक शर्तों का उल्लेख करने में नहीं किया जा सकता है।’








