बिहार में दो अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांकेतिक फोटो

बिहार पुलिस ने दो अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो कि अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं। ये नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

बिहार पुलिस ने राज्य के मधुबनी जिले में एक महिला समेत दो अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों अमेरिकी नागरिक कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। गिरफ्तार अमेरिकी नागरिकों में से एक महिला भी है। दोनों कैलिफोर्निया के निवासी हैं। अमेरिकी नागरिकों के साथ ही पुलिस ने दो स्थानीय लोगों को भी पकड़ा है जिन्होंने जयनगर इलाके में उनके रुकने में मदद की थी। आइए जानते हैं कि दोनों अमेरिकी नागरिकों को किस कारण गिरफ्तार किया गया है।

भारत से नेपाल जाते वक्त गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 48वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार दोपहर को जयनगर पुलिस थाना क्षेत्र की बेतोंहा सीमा चौकी के पास दो अमेरिकी नागरिकों को उस समय को रोका जब वे भारत से नेपाल जा रहे थे। पुलिस, एसएसबी और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने दोनों से संयुक्त रूप से पूछताछ की है।

पति-पत्नि हैं दोनों

बिहार के जयनगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक ने इस घटना को लेकर बताया है कि दोनों अमेरिकी नागरिकों को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने उस समय पकड़ा जब वे बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने ये भी बताया है कि गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिक पति-पत्नी हैं।

नेपाली मूल की है महिला

नेपाल में जन्मी महिला ने अमेरिकी नागरिक से शादी करने के बाद अमेरिका की नागरिकता ले ली थी। पुलिस ने बताया है कि दोनों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें साजो-सामान उपलब्ध कराने के आरोप में दो स्थानीय लोगों को भी पकड़ा गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें