Search
Close this search box.

राजस्थान के सरकारी कॉलेज पर होंगे भगवा रंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भजनलाल शर्मा

राजस्थान के सभी सरकारी कॉलेज अब भगवा रंग में दिखाई देंगे। इसको लेकर एक आदेश जारी किया गया है। इसमें बताया गया कि है कि कॉलेज को भगवा रंग से रंगना है। इसका काम जल्द शुरू किए जाने का निर्देश दिया गया है।

राजस्थान के सरकारी कॉलेज अब भगवा रंग में रंगे जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है। सरकारी कॉलेजों के मुख्य द्वार और गैलरी को भगवा रंग में रंगा जाना आवश्यक किया गया है। अंदर के शेष इलाके को रंगने में भी भगवा रंग को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। अंदर हॉल में सफेद रंग होगा।

कॉलेज आयुक्तालय की ओर से निर्देश जारी

शुरूआती दौर में 20 प्रमुख कॉलेजों के लिए यह आदेश जारी किया गया है। इसके बाद प्रदेश के सभी कॉलेजों में इस आदेश की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। कॉलेज आयुक्तालय की ओर से ये आदेश जारी किया गया है।

ऑरेंज और ब्राउन रंग से रंगा जाएगा।

इस आदेश में साफ कहा गया है कि पहले चरण में प्रदेश के हर संभाग में दो कॉलेजों को ऑरेंज और ब्राउन रंग से रंगा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में प्रदेशभर के सरकारी कॉलेजों को जिलेवार कॉलेजों का सुंदरीकरण का काम होगा। इसकी शुरुआत प्रदेश के 20 सरकारी कॉलेज से की गई है।

कांग्रेस ने साधा निशाना

इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राजस्थान कांग्रेस के महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि यह कॉलेजों में शिक्षा का राजनीतिकरण करने का प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। सरकार के पास अपनी उपलब्धियों के रूप में बताने के लिए कुछ भी नहीं है और ध्यान भटकाने के लिए वह इस तरह के कदम उठा रही है।’

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment