प्रयागराज में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में बदलाव और नार्मलाइजेशन लागू करने के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। छात्र एक दिवसीय परीक्षा की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि आयोग ने आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमों में मनमाने बदलाव किए हैं। फोटोज से समझिए प्रदर्शन से पुलिस की लाठीचार्ज तक कब-क्या हुआ…
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा पीसीएस-2024 प्रारंभिक और आरओ-एआरओ 2024 प्रारंभिक परीक्षा को दो दिनों में कराने के निर्णय और नार्मलाइजेशन लागू करने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है।
हजारों की संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने लोक सेवा आयोग चौराहे पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आयोग के गेट नंबर दो पर पहुंच गए। भीड़ ऐसी की चारों तरफ छात्र ही दिखाई दे रहे हैं।
करीब 10 बजकर 30 मिनट पर सैकड़ों की संख्या में छात्र लोक सेवा आयोग के सामने प्रदर्शन करने के लिए एकत्र होना शुरू हुए।

देखते ही देखते कुछ ही देर में छात्रों की संख्या लगातार बढ़ने लगी
कुछ देर बाद सैकड़ों की संख्या में एकत्र छात्रों ने सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों में भगदड़ मच गई।
छात्र क्यों कर रहे प्रदर्शन?
लोकसेवा आयोग द्वारा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को प्रस्तावित की गई है। वहीं आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को प्रस्तावित की है। प्रदर्शनकारी छात्र दो दिवसीय परीक्षा और नार्मलाइजेश को लागू करने का विरोध कर रहे हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 21









