चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आया बड़ा अपडेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ICC 2025 Champions Trophy: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अब पाकिस्तान को हर हाल में भारत की बात माननी ही होगी, वरना PCB को 440 वोल्ट का झटका लग जाएगा.

2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होगा या नहीं, अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है. चैंपियंस ट्रॉफी का संभावित शेड्यूल आ चुका है. पाकिस्तान ने जो ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को भेजा है, उसके हिसाब से लाहौर में भारत और पाकिस्तान का मैच होना है. पर बीसीसीआई आईसीसी को साफ कर चुका है कि किसी भी सूरत में टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी. अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है, जो वाकई हैरान करने वाला है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भारत के हाईब्रिड मॉडल के ऑफर पर जवाब मांगा है. दरअसल, बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों की वजह से टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से मना किया है. हाल ही में पाकिस्तान में एक बम विस्फोट भी हुआ था, जिसके बाद भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना लगभग असंभव हो गया था.

अगर पाकिस्तान के इतिहास को देखा जाए तो टीम इंडिया का वहां न जाना ही बेहतर है. हालांकि, पाकिस्तान लगातार भारत को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए गुजारिश कर रहा है. खबर है कि भारत ने आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी को हाईब्रिड मॉडल में कराने की बात की है, इसे लेकर आईसीसी ने पीसीबी से जवाब मांगा है.

भारत की बात माने या न माने पाकिस्तान; कंफर्म है ‘हार’

अब यहां खेल समझिए. अगर पाकिस्तान भारत के हाईब्रिड मॉडल के ऑफर को नहीं मानता है तो फिर पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला जा सकता है. कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है. अगर पाकिस्तान भारत की बात मान लेता है और यह वैश्विक टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल में होता है तो टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी. कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है. अब इससे साफ है कि दोनों ही परिस्थितियों में भारत की जीत और पाकिस्तान की हार है.

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें