
कार्तिक आर्यन अपकमिंग मूवीज 2025 मौजूदा समय में हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 की अपार सफलता को लेकर अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। रूह बाबा के किरदार में एक बार फिर से उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया है। इस बीच हम आपको कार्तिक की आने वाली फिल्मों के बारे में डिटेल्स में बताने जा रहे हैं।
-
इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
-
लंबी है अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट
-
भूल भुलैया 3 से अलग मुकाम पर कार्तिक
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर होने के बावजूद कार्तिक आर्यन ने खुद की खास पहचान बनाई है। इस वक्त फिल्म भूल भुलैया 3 की बंपर सक्सेस को लेकर अभिनेता का नाम लाइमलाइट में बना हुआ है। सही मायनों में कहा जाए तो इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ने ही कार्तिक को हिंदी सिनेमा का नया सुपरस्टार बना दिया है और ऑडियंस भी उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करने लगी है।
इस आधार पर हम आपको कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आने वाले समय में वह किन-किन मूवीज से बॉक्स ऑफिस पर राज करते नजर आएंगे।
आशिकी 3
करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की बहुचर्चित फिल्म आशिकी 3 का एलान टी सीरीज की तरफ से किया गया था। इतना नहीं इस मूवी का मोशन पोस्टर भी सामने आया था। इस आधार पर आशिकी 3 कार्तिक की अपकमिंग फिल्मों में शुमार है। हालांकि, इसकी अन्य कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।
.jpg)
हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि आने वाले समय में कार्तिक पती पत्नी और वो के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसके लिए वह इस साल के अंत में शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।
कैप्टन इंडिया
काफी समय पहले कार्तिक आर्यन ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म कैप्टन इंडिया की अनाउंसमेंट की थी। डायरेक्टर हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर फिलहाल कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
.jpg)
अनुराग बासु की फिल्म में कार्तिक आर्यन
हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि मेट्रो इन दिनों… फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु आने वाले समय में कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। हालांकि, उसके टाइटल और रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। माना जा रहा है कि अगले साल इस मूवी की अनाउंसमेंट की जा सकती है।
इस डायरेक्टर संग भी कार्तिक करेंगे काम
आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 जैसी शानदार कॉमेडी फिल्में बनाने वाले निर्देशक राज शांडिल्य की एक अनटाइटल फिल्म को लेकर भी कार्तिक आर्यन का नाम रेस में बना हुआ है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
भूल भुलैया 4
जिस तरह से भूल भुलैया के पिछले दो पार्ट्स को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है, उसके आधार पर यकीनन तौर पर निर्देशक अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन के साथ इस हॉरर कॉमेडी की चौथी किस्त यानी भूल भुलैया 4 भी ला सकते हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 21








