न्यूजीलैंड की संसद में ‘माओरी हाका डांस’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूजीलैंड की संसद में ‘माओरी हाका डांस’

न्यूजीलैंड की सबसे युवा माओरी सांसद हाना रावहिती ने गुरुवार को संसद में पारंपरिक माओरी डांस किया और एक विधेयक की कॉपी को फाड़ दिया। बता दें कि उनका यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

न्यूजीलैंड की संसद में गुरुवार को जोरदार बहस देखने को मिला। दरअसल माओरी सांसद हाना रावहिती करियारीकी मैपी क्लार्क में संसद में ही हाका नृत्य करते हुए स्वदेशी संधि विधेयक की एक प्रति को फाड़ दिया। इस के बाद अन्य लोग भी इसमे शामिल हो गए। बता दें कि हाना रावहिती न्यूजीलैंड की संसद में सबसे कम उम्र की सांसद हैं। न्यूजीलैंड के संसद सत्र का वीडियो अब वायरल हो रहा है। दरअसल न्यूजीलैंड की सांसद सिद्धांत विधेयक पर मतदान करने के लिए संसद में इकट्ठा हुए थे। इस दौरान 22 वर्षीय ते पाटी की माओरी सांसद ने हाना रावहिती ने सत्र को बाधित कर दिया। इस दौरान उन्होंने विधेयक की प्रति फाड़ी और सदन में पारंपरिक हाका नृत्य किया।

हाना रावहिती ने संसद में किया हाका डांस

हाना रावहिती के ऐसा करने के तुरंत बाद सदन के अन्य सदस्य और गैलरी में बैठे दर्शक भी हाना के साथ हाका डांस में शामिल हुए। इस कारण स्पीकर गेरी ब्राउनली ने सदन सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया। बता दें कि 1840 की वेटांगी संधि में निर्धारित सिद्धांतों के तहत, जो सरकार और माओरी के बीच संबंधों को निर्देशित करते हैं, जनजातियों को ब्रिटिसों को शासन सौंपने के बदले में अपनी भूमि को बनाए रखने और अपने हितों की रक्षा करने के व्यापक अधिकारों का वादा किया गया था। बिल में निर्दिष्ट किया गया था कि वे अधिकारी सभी न्यूजीलैंडवासियों पर लागू होने चाहिए।

कौन हैं हाना रावहिती?

हाना रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क न्यूजीलैंड में 22 वर्षाय सांसद हैं, जो संसद में ते पाटी माओरी का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह न्यूजीलैंड के दो सौ वर्षों में सदन में सबस कम उम्र की सांसद हैं। मैपी-क्लार्क ने शुरुआत में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब वह न्यूजीलैंड में हुए 2023 के चुनाव में चुनी गईं और संसद में पहली बार भाषण देते हुए उन्होंने पारंपरिक हाका का प्रदर्शन किया था। इसाक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। बता दें कि हाना न्यूजीलैंड की संसद में सबसे कम उम्र की सांसद हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें