
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में इस साल 4,136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2019 में 3,239 उम्मीदवार मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं।
महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए आज मतदान हो रहा है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। इस चुनाव में जहां सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है। बता दें कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुखता से ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसे नारे लगाए। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि महायुति इन नारों के जरिये धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है।
- सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर लगे आरोपों पर बोले अजित पवार: सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर लगे आरोपों पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा क्षेत्र से NCP उम्मीदवार अजित पवार ने कहा, ‘उनका जो ऑडियो क्लिप दिखा रहे हैं, मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैंने उन दोनों के साथ काम किया है। उनमें से एक मेरी बहन है और दूसरे के साथ मैंने बहुत काम किया है। ऑडियो क्लिप में उन्हीं की आवाज है, मैं उनके लहजे से बता सकता हूं। जांच हो जाएगी, जांच के बाद चीजें स्पष्ट जो जाएगा।’
-
महायुति यहां सरकार बनाने जा रही है: अजित पवार : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा क्षेत्र से NCP उम्मीदवार अजित पवार ने कहा, ‘महायुति यहां सरकार बनाने जा रही है।’
Author: Red Max Media
Post Views: 20








