Day 6: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की लगी लॉटरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द साबरतमी रिपोर्ट ने किया कमाल
Collection Day 6: फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और अब ये फिल्म रिलीज का पहला सप्ताह पूरे करने की कगार पर खड़ी है। हाल ही में इसे देश के कई राज्यों में विक्रांत मैसी स्टारर इस मूवी को टैक्स फ्री किया गया है। जिसका अब बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ता दिख रहा है और फिल्म के कलेक्शन अचानक से भारी उछाल आने लगा है।

 

इस बीच द साबरमती रिपोर्ट के छठे दिन की कमाई की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस मूवी ने कितना करोबार किया है।

 

छठे दिन द साबरमती रिपोर्ट ने किया इतना कलेक्शन

15 नवंबर के दिन द साबरमती रिपोर्ट को भारी विवाद के बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलेगी। ओपनिंग वीकेंड में विक्रांत मैसी की ये मूवी काफी फीकी रही। लेकिन असली खेल तो रविवार के बाद से शुरू हुआ और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक दम से करवट लेते हुए कमाल का कलेक्शन कर के दिखाया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को निर्देशक धीरज सरना की द साबरमती रिपोर्ट ने करीब 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जोकि सोमवार और मंगलवार की तुलना में काफी ज्यादा है। फिलहाल की कमाई प्रतिशत पॉजिटिव चल रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों भी ये आगे की तरफ बढ़ेगी।

 

द साबरमती रिपोर्ट का कलेक्शन ग्राफ

   दिन        कलेक्शन
  पहला दिन        1.25 करोड़
  दूसरा दिन        2.1 करोड़
  तीसरा दिन        3 करोड़
  चौथा दिन        1.15 करोड़
  पांचवा दिन        1.30 करोड़
   छठा दिन        1.50 करोड़
     टोटल        10.30 करोड़

इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई द साबरमती रिपोर्ट

2002 में गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी को द साबरमती रिपोर्ट में दिखाया गया है। इस मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से काफी सराहना मिली है। बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलावा हरियाणा में भी विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री किया गया है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें