पंजाब केपूर्व सीएम चरणजीतचन्नी ने मांगी माफी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चरणजीत सिंह चन्नी

चरणजीत सिंह चन्नी ने महिलाओं के खिलाफ अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी। पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को महिलाओं के खिलाफ अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी। इससे एक दिन पहले ही पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। चन्नी ने संवाददाताओं से कहा कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

“मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी भी महिलाओं के खिलाफ कुछ भी गलत कहने का सोच भी नहीं सकते। जालंधर से लोकसभा सदस्य चन्नी ने आगे कहा, “मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। जो भी महिलाएं आहत हुई हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं।” यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब चन्नी ने गिद्दरबाहा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी अमृता वडिंग के प्रचार के दौरान कथित तौर पर महिलाओं और दो समुदायों के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कारण बताओ नोटिस किया जारी

इसके बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने चन्नी से एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा था। गिल ने चेतावनी दी कि यदि चन्नी एक दिन में जवाब नहीं देते हैं तो पुलिस महानिदेशक को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए जाएंगे।चन्नी के बयान की निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के लिए आलोचना की।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें