प्रियंका संसद सदस्य के पद पर शपथ ली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल ने भी इसी तरह ली थी शपथ
शीतकालीन सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। विपक्ष ने पिछले दो दिनों से अदाणी और मणिपुर मुद्दे पर जमकर बवाल काटा है। इस बीच आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संसद सदस्यता की शपथ ली। वायनाड से चुनाव जीतीं प्रियंका ने संविधान की किताब हाथ में लेकर शपथ ली। प्रियंका के शपथ लेने से पहले कांग्रेस सांसदों ने बैठक की।
संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। विपक्ष ने पिछले दो दिनों से अदाणी और मणिपुर मुद्दे पर जमकर बवाल काटा है। इस बीच आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोक सभा में संसद सदस्यता की शपथ ली।

 

हाथ में संविधान की किताब पकड़कर ली शपथ

वायनाड से चुनाव जीतीं प्रियंका गांधी ने संविधान की किताब हाथ में लेकर शपथ ली। प्रियंका के शपथ लेने से पहले कांग्रेस सांसदों ने बैठक की।

राहुल ने भी इसी तरह ली थी शपथ

बता दें कि कुछ महीने पहली ही राहुल गांधी ने भी इसी तरह हाथ में संविधान की किताब पकड़कर शपथ ली थी। आज जब प्रियंका गांधी संसद में शपथ लेने पहुंची तो राहुल गांधी भी उनके साथ दिखे और दोनों काफी खुश थे। इस दौरान राहुल ने प्रियंका की फोटो भी खिचीं।

संसद की कार्यवाही स्थगित 

इस बीच विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें