अमेरिका के आरोपों पर बोले गौतम अदाणी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के आरोपों पर बोले गौतम अदाणी
अमेरिका की अदालत में लगे हालिया आरोपों के बाद अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पहली बार उस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर हमला हमें मजबूत बनाता है और हर बाधा एक अधिक लचीले अदाणी समूह के लिए एक कदम बन जाती है। उनका समूह विश्वस्तरीय नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अमेरिका में रिश्वत संबंधी आरोपों पर पहली बार बात की है। एक समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए अदाणी ने कहा कि उनका समूह विश्वस्तरीय नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

गौतम अदाणी ने कहा कि करीब दो सप्ताह पहले हमें अदाणी ग्रीन एनर्जी में नियमों का पालन नहीं करने को लेकर अमेरिका में आरोपों का सामना करना पड़ा था। यह पहली बार नहीं है जब हमें ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मैं आपको यह बता सकता हूं कि हर हमला हमें मजबूत बनाता है और हर बाधा एक अधिक लचीले अदाणी समूह के लिए एक कदम बन जाती है।

 

तेजी से फैलती हैं नकारात्मक बातें: अदाणी

उन्होंने कहा कि अदाणी समूह पहले ही अमेरिकी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर चुका है और इनके खिलाफ सभी संभव कानूनी उपाय तलाशने की बात कही है। गौतम अदाणी ने कहा कि आज की दुनिया में नकारात्मक बातें तेजी से फैलती हैं और हम कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से काम देते हैं। इससे पहले शुक्रवार को अदाणी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी ने अमेरिकी आरोपों को खारिज किया था।

क्या हैं आरोप?

बता दें कि अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी पर सौर ऊर्जा बिक्री का अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को करीब 2,200 करोड़ रुपये की रिश्वत दिए जाने के आरोप लगे हैं। इसमें गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
बता दें कि अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी पर सौर ऊर्जा बिक्री का अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को करीब 2,200 करोड़ रुपये की रिश्वत दिए जाने के आरोप लगे हैं। इसमें गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें