
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय DGP/IGP सम्मेलन में पीएम मोदी आज भी शामिल होंगे जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दूसरी ओर संभल हिंसा को लेकर दंगल जारी है। अब सपा के बाद कांग्रेस ने संभल जाने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल हिंसा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय DGP/IGP सम्मेलन में पीएम मोदी आज भी शामिल होंगे जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले शनिवार को पुलिसिंग और सुरक्षा पर चर्चा हुई, जिसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने साझा कीं। दूसरी ओर संभल हिंसा को लेकर दंगल जारी है। अब सपा के बाद कांग्रेस ने संभल जाने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल हिंसा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा। वहीं महाराष्ट्र में सीएम चेहरे को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। बीते दिन अजित पवार के बयान से तस्वीर साफ होती दिखी। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में इस बार मुख्यमंत्री BJP का ही होगा।

Author: Red Max Media
Post Views: 24








