आम आदमी में शामिल हुए जितेंद्र सिंह शंटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केजरीवाल ने एंबूलेंस मैन को आप की सदस्यता दिलाई।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) अपना राजनीतिक कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एंबूलेंस मैन पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) अपना राजनीतिक कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एंबूलेंस मैन पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

 

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के शाहदरा विधायक राम निवास गोयल ने बृहस्पतिवार को सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का एलान कर दिया। इसके कुछ देर बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव चलते हुए एंबूलेंस मैन पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी को आप में शामिल करा लिया। पार्टी शंटी को राम निवास गोयल की जगह पर शाहदरा से उम्मीदवार बना सकती है।

 

अब जीवित लोगों की मदद के लिए केजरीवाल से जुड़ा- शंटी
आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा, “मैं तो राजनीति से बहुत दूर चला गया था, लेकिन केजरीवाल जी ने मेरी ओर हाथ बढ़ाया तो मैंने सोचने के लिए समय मांगा। इसके बाद मुझे लगा कि अब दोनों ही जनसेवा से जुड़े हैं, दोनों ही भगत सिंह के अनुयायी हैं, इसीलिए अब जीवित लोगों की मदद करने के लिए मैं इनके साथ जुड़ गया।
शंटी जी को पार्टी में शामिल कराना गर्व की बात- केजरीवाल
वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “शंटी जी किसी परिचय के मोहताज नहीं, उन्हें पार्टी में शामिल कराना गर्व की बात है। मरे हुए लोगों से वोट नहीं मिलता, लेकिन तब भी वह अभी तक 70 हजार लाशों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं, ऐसे इंसान अब जीवित लोगों के लिए भी काम करेंगे।”

 

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के राजनीति से संन्यास के एलान के बारे में पूछने पर केजरीवाल ने कहा, “कुछ दिन पहले उनकी चिट्ठी आई थी, मैंने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माने। चुनाव प्रचार में वह हमारे साथ रहेंगे, उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा।”

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें