
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बारहवीं कक्षा के एक छात्र ने शुक्रवार दोपहर अपने स्कूल के प्रिंसिपल की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और मृतक के स्कूटर पर एक सहयोगी के साथ मौके से भाग गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे धमोरा शासकीय उच्चतर विद्यालय के शौचालय के प्रवेश द्वार पर प्रिंसिपल एसके सक्सेना (55) को सिर में गोली मार दी गई।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा के प्रिसिंपल एसके सक्सेना की उसी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र सदम यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से प्राचार्य की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हत्या के बाद स्कूटी से फरार हुआ छात्र
जब प्राचार्य बाथरूम में गए थे तब छात्र पीछे से पहुंचा और कट्टे से सिर में गोली मार कर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल की हत्या करने के बाद छात्र प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर भागा। सूचना मिलते ही एसपी अगम जैन, एएसपी विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। घटना के पीछे छात्र को परेशान करने का कारण भी सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है। छात्र अभी मौके से फरार है।
जांच मे जुटी पुलिस
घटना को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जिस छात्रा ने गोली मारी है वह इसी स्कूल में पड़ता है। और क्या कारण घटना से जुदा हो सकता है इसको लेकर भी हम संबंधित अधिकारियों के और शिक्षकों के कराएंगे।
Author: Red Max Media
Post Views: 27








